
महाविद्यालय के प्राचार्य कर रहे हैं आर्थिक शोषण ,विरोध में किया जाएगा धरना एवं अनशन : आर.एस.ए.
छपरा :राम जयपाल महाविद्यालय छपरा में स्नातक प्रथम खंड 2015 -16 का परीक्षा प्रपत्र भरने हेतु जयप्रकाश विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के निर्धारित शुल्क से अधिक ₹550 लेने की महाविद्यालय की घोषणा का विरोध किया । आर एस के नेता प्राचार्य को मिलकर अवैध वसूली पर तुरंत रोक लगाने की मांग की महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सिद्धार्थ शंकर ने शिक्षकों के साथ मीटिंग करके परीक्षा विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क ₹420 लेने की बात मान ली । प्रचार्य को संगठन की तरफ से यह भी कहा गया है कि आपने जो वादा किया है उससे अगर पीछे हटे तो संगठन का आंदोलन होगा ।संगठन के संयोजक विवेक कुमार विजय ने कहा कि आज से परीक्षा प्रपत्र भरे जाने हैं ऑनलाइन लेकिन विश्वविद्यालय के नाकामियों के वजह से साइट नहीं खुल रहा है। छात्र दर-दर भटक रहे हैं वही विश्वविद्यालय अध्यक्ष सह कॉलेज प्रतिनिधि अर्पित राज गोलू ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देशन पर प्रत्येक महाविद्यालयों में छात्रों का आर्थिक शोषण हो रहा है । भ्रष्टाचार का तांडव नृत्य महाविद्यालय में बैठे प्रचार्य कर रहे हैं और इनका संरक्षण कुलपति खुद दे रहे हैं लेकिन इस बार संगठन ने यह ठाना है की इस बार किसी भी महाविद्यालय में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि किसी भी कीमत पर नहीं लेने दी जाएगी संगठन ने यह ठाना है की आर्थिक शोषण किसी भी कीमत पर छात्रों का नहीं होने देगा। जरूरत पड़ी तो धरना से लेकर अनशन की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रुप से संगठन के संयोजक विवेक कुमार विजय ,प्रवक्ता भूषण सिंह, विश्वविद्यालय अध्यक्ष अर्पित राज गोलू ,छात्र संघ अध्यक्ष राम जयपाल महाविद्यालय मनीष कुमार ,काउंसिल मेंबर सचिन कुमार ,राजेश रंजन, संयुक्त सचिव पूनम कुमारी आदि प्रमुख रूप से थे।




Recent Comments