
महाराजगंज सासंद ने किया रवि महोत्सव केन्द्र का उद्घाटन
——
राजू सिंह की रिपोर्ट
——-
बनियापुर (सारण)
सारण की धरती पर कृषि विश्व विधालय की योजना प्रस्तावित है। सरकार द्वारा जमीन मुहैय्या नही कराए जाने के कारण सारण के किसान इतनी बड़ी संस्थान से वंचित हो रहे है जिससे किसान ही नही सैकड़ो युवा लाभान्वित होते। उक्त बातें महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने डाकबंगला में शनिवार को सारण कृषि केंद्र द्वारा आयोजित रवि महोत्सव का उद्घाटन करते किसानो से कही। उन्होंने कहा की धरती का मालिक किसान है जो अन्नदाता है। आधुनिक पद्धति द्वारा कृषि करने से तथा ऑर्गेनिक उत्पादन से कृषि में गुणात्मक वृद्धि सम्भव हो रहे है। प्रधानमंत्री फार्मर डबलिंग योजना द्वारा किसानो की कृषि उत्पादन को दुगुनी करने उन्हें कृषि ऋण,फसल बिमा, योजना सहित बदलते मौसम में सुरक्षित कृषि, क्लस्टर फर्टिलाइ, दलहम, तेलहन का उन्नत उत्पादन कर किसान लाभान्वित हो सकते है। उन्होंने देशी गाय पालन के लाभ के बारे में भी किसानो को बताया। जहां अन्य किसानों सहित जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष हरिमोहन रस्तोगी व प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा आदि लोग मौजूद थे।




Recent Comments