महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर सेक्टर पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक

मांझी : 12 मई को महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को स्थानीय बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा व जलालपुर बीडीओ अरविन्द कुमार ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक कर तैयारियों की गहन समीक्षा की।

पदाधिकारियों ने बूथों पर व्यवस्था व मतदाताओं की सुविधा को लेकर एक-एक विंदू पर चर्चा की और जानकारी ली। कहा कि हर हाल मतदान का प्रतिशत बढ़ाना है। किसी भी प्रकार की लापड़वाही नही चलेगी। जो भी परेशानियां हैं अभी स्पष्ट करें ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट विकास कुमार गिरी,राजकुमार पांडेय, अशोक कुमार,एव मनोज कुमार तिवारी सहित सभा पदाधिकारी मौजूद थे।