दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
ससुराल घूमने आए युवक को पुलिस ने पीटकर मौत के घाट उतार दिया । मृतक का साला चुनमुन कुमार ने बताया कि हम लोग पिपरा गांव और गोनौली गांव के बीच बरवा गांव के पास पास में मनोरंजन हेतु चार आदमी ताश खेल रहे थे । उसी समय पुलिस की गाड़ी देख कर हमलोग भागने लगे तभी उस गाड़ी से तीन चार पुलिस कर्मी उतरे और हम लोगों को दौड़ाने लगे । तब तक मेरे जीजा जी पीछे रह गए जिसे पुलिस ने पकड़ कर पैर से मारते हुए अधमुवा कर दिया उसके बाद फिर पुलिस ने उसे डंडे से मारा जिस कारण मेरे जीजाजी की मौत हो गई । जिस युवक की मौत हुई है ।उसका नाम लहवर कुमार पिता ज्ञानचंद मुखिया पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना के मोहनिया गांव का निवासी था मृतक की शादी 4 महीने पहले हुआ था मृतक के ससुराल हरिश्चंद्र बीन पिपरा । वहां के निवासियों का कहना है कि जब हम लोग लाश को लेकर अपने गांव में बैठे हुए थे तभी पुलिस वहां पहुंची और सभी को मारने लगी जिसमें कुछ लोग जख्मी भी हो गए और मुझे भी मार कर मेरा सर फाड् दिया गया इसे काफी खून निकल रहा है पुलिस वालों ने महिलाओं पर भी लाठी डंडा से वार किया ।




Recent Comments