दुर्गा अचल प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारी जोरों पर

परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : शहर के नखास चौक स्थित मां दुर्गा मंदिर के निर्माण के अवसर पर मां दुर्गा अचल प्राण प्रतिष्ठा सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी जोरों पर है। महायज्ञ 31 जनवरी से शुरू होकर 6 फरवरी तक चलेगा। आयोजन समिति के सदस्य रामबाबू प्रसाद ने बताया कि केरल राज्य में स्थित मंदिर की तर्ज पर इस मंदिर का निर्माण हो रहा है। केरल के कारीगरों द्वारा मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह मंदिर सारण प्रमंडल में एक अनोखा है। मंदिर के कोन- कोने तक संगमरमर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महायज्ञ में वृद्बावन की कथावाचिका परम पूज्या अखिलेश किशोरी श्री देवी भागवत कथा करेगी।