दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मैनाटांड़ : भारत-नेपाल सीमा स्थित जी कंपनी पचरौता बीओपी के जवानों ने बुधवार की देर संध्या को एसएसबी 44 वीं बटालियन के इंस्पेक्टर/जीडी नीतीश कुमार के नेतृत्व में नेपाल से बाइक की डिक्की में छुपा कर तस्करी के नियत से लाये जा रहे चार किलो गांजा को जब्त किया गया।वही मौके से दो कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया।जब्त गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक लाख बीस हजार रुपये आंकी जा रही है।डिप्टी कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की देर संध्या को बॉर्डर पर एसएसबी के जवानों द्वारा पिलर संख्या 427/15 के समीप पेट्रोलिंग की जा रही थी।इसी दौरान नेपाल की तरफ से आ रहे एक बाईक की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 4 किलो गांजा के साथ दो कारोबारी पर्सा जिला के पटेरवा थाना के पटेरवा निवासी बृजेश चौधरी व पश्चिम चंपारण जिला के संत घाट निवासी लाल बहादुर राउत को गिरफ्तार किया गया।डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि जप्त गांजा व गिरफ्तार कारोबारी को भंगहा थाना को हैंड ओवर कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।साथ ही बताया कि सीमा पर तस्करों के विरुद्ध एसएसबी का अभियान अनवरत जारी रहेगा।




Recent Comments