दैनिक खोज खबर/पानापुर (सारण)। जनगणना कार्य जल्दी समाप्त करने का दबाव बनाना एक पर्यवेक्षक को भारी पड़ गया. जनगणना कार्य में लगे प्रगणक ने अपने पर्यवेक्षक पर ही हमला कर दिया. बताया जाता है कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतजोड़ा में पदस्थापित शिक्षक सुरेश कुमार को जनगणना कार्य में पर्यवेक्षक बनाया गया है जबकि इसी विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक चंद्रकिशोर मिश्रा उनके सर्किल क्षेत्र में प्रगणक प्रतिनियुक्त है. बताया जाता है कि शुक्रवार को दोनों विद्यालय पहुँचे तो पर्यवेक्षक द्वारा प्रगणक को जनगणना कार्य जल्द समाप्त करने के लिए कहा गया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गयी और देखते ही देखते मामला गंभीर हो गया. प्रगणक ने अपने पर्यवेक्षक के मुंह एवं आंख पर हमला कर लहूलुहान कर दिया. विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया.बताया जाता है कि इस घटना में पर्यवेक्षक का आंख सूज गया है.घटना के बाद पर्यवेक्षक सुरेश कुमार पानापुर थाने पहुँचे एवं आवेदन देकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने चार्ज अधिकारी सह बीडीओ आनंद पांडेय एवं बीइओ कार्यालय को भी आवेदन दिया है.
__




Recent Comments