छपरा शहर के चौक-चौराहों पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को भीषण गर्मी और बारिश से बचाव के लिए लायंस क्लब ने दिया छाता

छपरा: अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 322 ई द्वारा सारण ट्रैफिक पुलिस को लायंस क्लब द्वारा छाता दिया गया. शुक्रवार को शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर कार्यरत पुलिसकर्मी को भीषण गर्मी और बारिश से बचाव के लिए यातायात प्रभारी को छाता दिया गया.

लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 322 ई जिलापाल लायन डॉक्टर एसके पांडे द्वारा सारण जिला ट्रैफिक इंचार्ज राजेश कुमार सिंह को छाता दिया गया. यह छाता शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर कार्यरत पुलिस कर्मियों के लिए लगाया जाएगा. जिससे धूप और बारिश से बचा जा सके.

बताते चलें कि लायंस क्लब द्वारा इससे पहले भी यात्री शेड एवं कई सामाजिक कार्य किए गए हैं. इस अवसर पर संयुक्त कैबिनेट सचिव लायन अजय कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष वीएन गुप्ता, आरसी एसजेड रिजवी, जेडसी ध्रुव कुमार पांडे, लायंस क्लब छपरा सारण के उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह, लियो डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन प्रह्लाद सोनी, लायंस क्लब छपरा टाउन के संस्थापक अध्यक्ष कुंवर जायसवाल, लायंस क्लब खैरा के अध्यक्ष डॉ कामेश्वर राय, लायंस क्लब स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष सुजीत कुमार, लियो क्लब छपरा सारण के अध्यक्ष लियो साकेत श्रीवास्तव आदि क्लब के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.