
मोहर्रम पर्व के मद्देनजर मांझी थाना परिसर में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक
मांझी(सारण)। मोहर्रम पर्व के मद्देनजर मांझी थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने थाना क्षेत्र में आयोजित जुलूस में शांति बहाल रखने का संकल्प ब्यक्त किया। बैठक में आम लोगों को प्रशासन से सम्पर्क बनाये रखने के अलावा डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर सहमति ब्यक्त की गई।
बैठक में पूर्व उप प्रमुख राम कृष्ण सिंह दलन प्रसाद यादव अख्तर अली कृष्णा सिंह पहलवान उदय शंकर सिंह पंकज सिंह धर्मेन्द्र सिंह समाज हसनैन अंसारी हसनुद्दीन खान शैलेश यादव रमेश प्रसाद यादव आदि बड़ी संख्या में मौजूद थे। अध्यक्षता थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने की।




Recent Comments