सिवान। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के द्वारा पूरे देश भर में आयोजित किए जा रहे संस्कृति बोध परियोजना महा अभियान को उत्तर बिहार प्रांत के सिवान विभाग में गति प्रदान करने के लिए सिवान के विद्या भारती विद्यालय महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता में सिवान, छपरा और गोपालगंज जिलो में संचालित होने वाले सभी विद्या भारती विद्यालयों के संकुल प्रमुखों एवं सिवान नगर में संचालित होने वाले सभी महावीरी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो एवं सचिवों की बैठक लोक शिक्षा समिति सिवान विभाग निरीक्षक राजेश कुमार रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए लोक शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश सचिव मुकेश नंदन ने कहां कि संस्कृति बोध परियोजना के माध्यम से समाज में भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार किया जाता है। इसी कड़ी में आगामी 16 जुलाई से उत्तर बिहार प्रांत में संस्कृति बोध परियोजना महा अभियान शुभारंभ किया गया है। यह महा अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। महाभियान के माध्यम से विद्या भारती से जुड़े कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर के भारतीय संस्कृति को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहां कि संस्कृति बोध परियोजना का आयोजन 1980 से विद्या भारती के कुरुक्षेत्र केंद्र से संचालित की जाती है। इसके माध्यम से छात्रों को भारतीय संस्कृति, धर्म, इतिहास, पर्वों, तीर्थस्थलों, पवित्र नदियों-पर्वतों एवं राष्ट्रीय महापुरुषों की जानकारी अत्यंत रोचक एवं सहज रूप में प्राप्त हो जाती है। इस योजना का लाभ विद्या भारती के अतिरिक्त अन्य विद्यालयों के छात्र, अध्यापक, माता-पिता आदि सर्वसाधारण लोग प्राप्त सकते हैं।

बैठक में कृष्णचंद्र गांधी मीडिया सेंटर के समन्वयक नवीन सिंह परमार, महावीरी विजयहाता के सचिव ओमप्रकाश दूबे, कोषाध्यक्ष पारस नाथ सिंह, प्रधानाचार्य शम्भू शंरण तिवारी, महावीरी बरहन गोपाल के सचिव डॉ सूर्य ज्योति वर्मा, प्रधानाचार्य ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, महावीरी बालिका विद्यालय, माधव नगर की सचिव डॉ ममता सिंह, प्रधानाचार्य सिम्मी कुमारी, महावीरी शिशु मंदिर, महावीरपूरम के सचिव कौशलेन्द्र कुमार, प्रधानाचार्य कमलेश्वर सिंह, वरिष्ठ आचार्य अशोक कुमार सिंह, महावीरी विद्यालय, हकाम की प्रधानाचार्य सुमन कुमारी, सरस्वती विद्या मंदिर, महाराजगंज के प्रधानाचार्य डॉ कुमार विजय रंजन, सरस्वती विद्या मंदिर, छपरा के प्रधानाचार्य विद्यानंद मंडल, सरस्वती शिशु मंदिर, धनौरा के प्रधानाचार्य चंद्रभूषण सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर, बड़हिया के प्रधानाचार्य उपेन्द्र मिश्र सहित संस्कृति बोध परियोजना महा अभियान से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थें।