मशरक में आॅटो गढ्ढे में पलटी, महिला समेत तीन घायल,
मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट मशरक(सारण ) :
मशरक-मलमलिया एसएच-73पर देवरिया नहर पुल के पास एक आॅटो के पलट जाने से दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गये। घायलों को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक मे भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है।
घायलों में सिवान जिले के बसन्तपर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव के हरेन्द्र महतो के 48 वर्षीय पत्नी अनिता देवी तथा सुखदेवसिंह महतो के पत्नी 43वर्षीय मिनिता देवी जो दोनों सजी बहन भी है।
एवं चालक भी घायल हो गया। घटना में घायल दोनों सजी बहनें अपने मैके आॅटो से जा रही थी। कि मशरक से तेज रफ्तार में जा रहा एक पीकप भान से कराने से बचने के क्रम मे गढ्ढे मे जा पल्टी जिस पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।





Recent Comments