
दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के दुरगौली व जजौली पंचायत के पंचायत भवन परिसर में और नगर पंचायत के जगन्नाथ जानकी प्रोजेक्ट कन्या विधालय परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सहयोग शिविर में बीडीओ पंकज कुमार,सीओ सुमंत कुमार और कार्यपालक पदाधिकारी बब्लू कुमार ने शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याओं से संबंधित आवेदनों को जमा करवाया। बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी आए लोगों को उपलब्ध कराई गई। वहीं ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित आवेदन को संबंधित विभागों के काउंटर पर जमा करवाया गया जिसका समाधान किया जाएगा। सीओ सुमंत कुमार ने बताया कि सहयोग शिविर में पहले से दर्ज आवेदनों का निष्पादन किया गया।




Recent Comments