

बताया जा रहा हैं कि शुक्रवार दिन के साढ़े बारह बजे ग्रामीणों ने बाधार में गेहूं की खेत में आग की लपटे देख हो हल्ला कर दौड़ना शुरू किया औऱ फायर ब्रिगेड को फोन किया। लेकिन फायर ब्रिगेड का फोन नही लग पाया तो लोगों ने लाठी-डंडा औऱ मिट्टी द्वारा आग पर घंटो मशक्कत के बाद काबू तो कर लिया.लेकिन तबतक लगभग दस बीघा गेहूं की फसल जल के राख हो गयीं औऱ चार नीलगायों की भी झुलसने से मौत बतायीं जा रही हैं.ग्रामीणों ने बताया की बिजली की तार पहले से टूट के गिरी हुई थी.जिसकों लेकर विभागीय कर्मियों को सूचना के बाद भी तार को नहीं जोड़ा गया था और बिजली आपूर्ति शुरु कर दी गयीं.जिससे खेत में खड़ी गेहूं के फसल में आग लग जल गयी।जबकि इस संबंध में ग्रामीणो की शिकायत की बाबत पूछे जानें पर सहायक विधुत अभियंता देवेंद्र कुमार ने स्प्ष्ट तौर पर कहा की बिजली की तार टूटने की बात गलत हैं.वहां पर नीलगायों का पोल के जम्फर वाली तार से टकराने से जम्फर से चिंगारी गिरी हैं और उसी से फसलों में आग लगी हैं.वहीं लोगों ने घटना के बाद सीओ औऱ कर्मचारी का भी फोन लगाया, लेकिन स्विच आफ आ रहा था। समाचार प्रेषण तक अंचलाधिकारी से संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनकी प्रतिक्रिया नही मिला पाया हैं.




Recent Comments