सिवान। भगवानपुर प्रखंड के मलमलिया बाजार में शुक्रवार की देर शाम एक पक्ष के बदमाशों ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर व छपरा से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि हत्याकांड में एसआइटी की टीम ने अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर चार को गिरफ्तार किया है। दीपक कुमार व रूपेश कुमार को मुजफ्फरपुर के पारो थाना क्षेत्र के फतेहाबाद से व प्रीति कुमारी और उसके पति के बड़े भाई को छपरा के जलालपुर से गिरफ्तार किया गया है।