*मधेपुरा:हक और हकूक की लड़ाई के लिए चौसा में वार्ड संघ का गठन *
👈कुंजबिहारी शास्त्री”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा👉
चौसा प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड के सभी पंचायतों का वार्ड सदस्य एकत्र होकर अपने हक और हक की लड़ाई के लिए एक संगठन का गठन किया गया। प्रखंड वार्ड सदस्य संघ का गठन किया गया। जिसमें संघ के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र महतो, उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा, सचिव अशोक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अभिनंदन पासवान, उप कोषाध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर के अलावे विमलेश कुमार यादव, सदानंद भगत सिकंदर मुनि के सो यादव विनोद शाम लाल बहादुर सिंह को कोर कमेटी के सदस्य के रूप में चयन किया गया। प्रखंड के सभी वार्ड सदस्य उपस्थित होकर अपनी सहमति के साथ कमेटी का गठन किया।
गठन के उपरांत अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने कहा कि बिहार सरकार के आदेशानुसार सात निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत नाला सड़क हर घर में शौचालय आदि का कार्य वार्ड सदस्य के क्रियान्वयन समिति के द्वारा की जाएगी परंतु इस अधिकार का हनन मुखिया के द्वारा की जाती है। साथ ही वार्ड सदस्य के अधिकार पर अपना रोब जमा कर अपने कार्य को करवा लेने का प्रयास करता है। जिसका संघ खुल कर विरोध करती है। श्री महतो ने कहा कि इस के लिए क्रमबद्ध लड़ाई सरकार के समक्ष संघ करने के लिए तैयार है। इस मौके पर सचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि वार्ड सदस्य की सुरक्षा अधिकार आदि के लिए हम सभी संघ के पदाधिकारी सतत सरकार से मांग करेंगे तथा निर्धारित मापदंड सरकार के सपनों को साकार करने में वार्ड सदस्य की भूमिका स्थापित हो सके इसके लिए हम सभी वार्ड सदस्य कटिबद्ध है। ताकि सामाजिक विकास हो सके ।
इस मौके पर मोहन कुमार मंडल, लंकेश यादव, सुनील मालाकार, रघुनंदन शर्मा, रघुनंदन प्रसाद राय, बृजेश कुमार यादव, बीरबल मंडल, मदन पासवान, अफसाना खातून,मोहम्मद कमाल ,आंखों देवी,कल्पना देवी,लालू ऋषिदेव,विजय कुमार ठाकुर, राजेश ऋषिदे लाल ऋषिदेव,अजय यादव, मदन पासवान, वेदानंद मंडल, माधव सिंह, अनिला देवी,राम किशोर महतो, सुलोचना देवी, तारा देवी आदि सैकड़ों वार्ड सदस्य उपस्थित होकर समिति का गठन किया।साथ ही सरकार के क्रिया कलाप में अपनी भूमिका को स्थापित करने के लिए एक साथ हाथ उठाकर सरकार से मांग करते हुए कहा कि घोषणा के अनुरूप सात निश्चय कार्यक्रम में हमारी भूमिका को सुनिश्चित करने का सरकारी आदेश क्या था सिद्ध दिया जाए।




Recent Comments