• राष्ट्रगीत और दीप प्रज्वलन के साथ राजकीय डिग्री कॉलेज का हुआ उद्घाटन



दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। आजादी के समय से ही प्रखंड एक उच्च शिक्षण संस्थान राजकीय डिग्री कॉलेज का बाट जोह रहा था, जो अब जाकर 74 वर्षों बाद पूरा हुआ। वुधवार को प्रखंड क्षेत्र के मुबारकपुर पंचायत के मुबारकपुर गांव में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में नए राजकीय डिग्री कॉलेज का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। मढ़ौरा एसडीएम निधि राज, प्राचार्य डॉक्टर शकील अहमद अता समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी व जन प्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक अवसर के गवाह बने। बता दें कि पूर्व से कॉलेज परिसर में मूलभूत सुविधाओं की कॉलेज परिसर में विस्तार सुनिश्चित कराने के उद्येश्य प्राचार्य डॉ शकील अहमद अता समेत प्रशासन के अधिकारी लगे हुए थे, फिर भी प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलेजों में शिलापट्ट लगवाने का निर्देश समय रहते पूरा नहीं किया जा सका। शिलापट्ट कॉलेज परिसर में तो आया लेकिन वो भी अपने अनावरण से वंचित केवल अतिथियों की तरह ही दीप प्रज्वलन का चश्मदीद ही रहा। पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार जो कॉलेज परिसर की साज सज्जा होनी थी, वो आकर्षण नहीं दिखा, केवल विद्यालय परिवार और अधिकारियों द्वारा केवल शुभारंभ की औपचारिकताएं पूरी की गई।

राष्ट्रगीत और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ उद्घाटन:

उद्घाटन समारोह में राष्ट्रगान व दीप प्रज्वलन से कॉलेज का औपचारिक शुभारंभ कराया गया। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय कैंपस के शिक्षकों और मढ़ौरा एसडीओ निधि राज की ही मुख्य उपस्थिति रही। मढ़ौरा बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर, सीओ कृष्ण कुमार सौरभ जनप्रतिनिधि फैक्स अध्यक्ष धीरज कुमार सहित बहुत सारे गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।मढ़ौरा समेत नौ प्रखंडों में शुरू हुए नए डिग्री कॉलेज शामिल हैं।