अस्पताल में भर्ती परिक्षार्थी छात्रा

दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। परीक्षा को लेकर परिक्षार्थियों में घबराहट की बातें कई बार प्रकाश में आते रहती हैं। कई बच्चे परीक्षा की घबराहट में पैनिक हो जाते हैं। ऐसा ही वाकया शुक्रवार को मढ़ौरा परीक्षा केन्द्र पर मैट्रिक की परिक्षार्थी छात्रा के साथ हुई। परिक्षार्थी छात्रा मढ़ौरा हाई स्कूल परीक्षा केन्द्र पर द्वितीय पाली की परीक्षा देने पहुंची थी और गेट पर पुलिस प्रशासन प्रथम पाली की परिक्षार्थियों के निकलने लिए भीड़ भाड़ नहीं हो इसी को लेकर थोड़ा प्रयासरत थी। इसी बीच द्वितीय पाली में परीक्षा देने केन्द्र पर पहुंची छात्रा की तबियत बिगड़ गई। भीड़ में घबराहट महसूस की तो अभिभावक को एहसास हुआ और उन्होंने परिक्षार्थी छात्रा को स्थानीय मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर सांस लेने की तकलीफ पर ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जरूरी उपचार शुरू कर दिया। गनीमत की परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के निधारित समय पर सब कुछ सामान्य हो गया और परिक्षार्थी छात्रा परीक्षा में शामिल हुई।इलाजरत परिक्षार्थी छात्रा इसुआपुर प्रखंड क्षेत्र के शामपुर गांव निवासी सतन महतो की पुत्री खुशी कुमारी बताई जा रही है।