मढौरा/छपरा
बिहार केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के निर्देश पर मढ़ौरा की स्टॉकिस्ट एवम् होलसेल दवा दुकानें शनिवार को बंद रही । बता दे कि यह दुकाने कोरोना व लॉक डाउन को लेकर शनिवार के साथ रविवार को बन्द रहेगी । बिहार केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन ने इसका निर्णय लेते हुये सभी थोक विक्रेताओं को अपनी दुकानें बंद रखने को कहा है । अन्य दिनों में दूकानें 10 बजे सुबह से से शाम 6 बजे तक खुलेगी । यह निर्णय लॉक डाउन कि अवधि 31 जुलाई तक लागू रहेगा। मढ़ौरा दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष जय किशोर सिंह निर्णय के आलोक में दुकाने बंद रखी गयी है । वही सभी से कोरोना से बचने हेतु सावधानी बरतने की बात कही गयी है ।