
सारण में प्रथम चरण का नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
मढ़ौरा (सारण)। नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में मढ़ौरा नगर पंचायत का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदान शुरू होने के साथ ही महिला वोटरों का रुझान मतदान केंद्रों पर अधिक था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे वैसे महिला वोटरों की संख्या भी बढ़ती रही । प्रति दि घंटे के मतदान प्रतिशत के रुझान में भी प्रत्येक बार महिला वोटर का प्रतिशत पुरुष वोटर के प्रतिशत से अधिक ही रहा । मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयारी मोड में था । इसका असर था कि मतदान की प्रक्रिया समय से शुरू हुई तो बूथ पर पुलिस बल और पेट्रोलिंग टीम की सक्रियता से शांति का माहौल बना रहा । हालांकि कन्ट्रोल रुम में बूथ पर तनाव, गड़बड़ी की शिकायतें आती रही । कन्ट्रोल रुम में पहुंच रही शिकायतों पर सम्बंधित बूथ पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तुरंत पहुंचे इससे भी स्थिति पुरी तरह से नियंत्रण में दिखा ।
मतदान शुरु होने के साथ एसडीओ ने दिखाई सख्ती :
सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के साथ निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ योगेंद्र कुमार सभी मतदान केंद्रों पर बारी-बारी से पहुंचे। बूथ पर पहुंचे एसडीओ ने आस पास अनावश्यक मजमा लगाए लोगों को खरेदवाना शुरु किया । इस दौरान चुनाव का जो माहौल बना वह मतदान समाप्त होने तक बना रहा ।
पिंक बूथ पर महिला कर्मियों ने उत्साह से सम्पन्न कराया मतदान :
नगर पंचायत चुनाव में बूथ संख्या 6 को पिंक बूथ बनाया गया था। इस बूथ पर सभी मतदान कर्मी के पद पर महिला की प्रतिनियुक्ति की गई थी । बूथ पर प्रतिनियुक्त महिलाएं चुनाव कराने को लेकर उत्साह में रही तो मतदान की प्रक्रिया को पूरा करने को लेकर उनमें खुशी भी दिखी । बुथ की पीठासीन पदाधिकारी रंभा कुमारी ने बताया महिलाओं को बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई थी । हालांकि इस चुनौतीपूर्ण कार्य को पूरा करना उन्हें उत्साहित कर रहा है । कहा की इस चुनौती से सभी महिला कर्मी उत्साहित हैं और पुरी जिम्मेवारी से अपने कार्यों को पूरा कर रही है ।
वृद्ध वोटर ने वोट डालने का दिखाया खूब जज्बा :
नगर निकाय चुनाव में युवा वोटर के साथ वृद्ध वोटरों ने भी खूब जज्बा दिखाया । कई वोटर शरीर से चलने लायक स्थिति में नहीं होने पर भी अपने बेटे या नाती, पोतों के साथ मतदान केंद्र तक पहुंचे और मतदान प्रक्रिया में भाग लिया । बूथ संख्या 6(1) पर पकहां निवासी जवाहर महतों की 85 वर्षीय पत्नी रामसखी कुंवर को उसके बेटे गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक लेकर पहुंचे थे। वोट डालने के बाद रामसखी कुंवर खुश थी। वही इसी बुथ पर 32 वर्षीय दिव्यांग संतोष कुमार साह अपनी ट्राई साइकिल से वोट डालने पहुंचा । बुथ संख्या 13 पर 65 वर्षीय शारीरिक अंग से लकवाग्रस्त राजेन्द्र गोस्वामी की पत्नी लिलावती देवी ने भी मुश्किल स्थिति में बुथ पर पहुंच कर मतदान किया । बुथ संख्या 1 पर राजबल्लव राय की पत्नी 70 वर्षीय सुभागी देवी अपने नाती के सहारे बूथ पर पहुंची ।
मतदान का प्रतिशत :
अवधि पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल
9 बजे – 13% 10% = 11.5%
11बजे – 22% 23.06%= 22.9%
1 बजे – 32% , 37.46% = 37.1%
3 बजे- 51.6% 53.2% = 52.4%
5 बजे – 55.83% 67.51%=61%




Recent Comments