मढ़ौरा : जाति आधारित गणना कार्य समय रहते 14 प्रगणकों ने किया पूरा

मढ़ौरा बीडीओ सुधीर कुमार गणना कार्यों की लगातार करते रहे है मॉनिटरिंग

जिला पदाधिकारी ने स्वयं क्षेत्र में आकर किए थे निरीक्षण

मढ़ौरा(सारण)। प्रखंड क्षेत्र में चल रहे जाति आधारित गणना कार्य को समय रहते 14 प्रगणकों ने पूरा कर लिया। इसको लेकर मढ़ौरा बीडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 21 पंचायतों में चल रहे जाति आधारित जनगणना रिपोर्ट को 15 मई तक पूरा किया जाना है, वहीं 01 मई से पहले ही 14 प्रगणकों ने अपनी गणना कार्य को पूरा कर लिया है। शेष प्रगणकों के कार्यों की समीक्षा की जा रही हैं, उसे भी ससमय पूरा कर लिया जाएगा।जिन प्रगणकों ने गणना कार्य पूरा कर लिए हैं, उनके नाम सविता कुमारी, मो यूनिस अंसारी, मोनी कुमारी, शिल्पी कुमारी, शशि रंजन, अवध किशोर राकेश, मंजू कुमारी, रेणुका कुमारी, नसीम अख्तर, रहमतुन निशा, संजय कुमार, सुनिल कुमार दिवेदी, उदय शंकर कुमार प्रसाद और ममता कुमारी बताए गए।

*जिलाधिकारी ने भी मढ़ौरा क्षेत्र में पहूंच किया था निरीक्षण*

जिलाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा 22 अप्रैल 2023 को मढ़ौरा अनुमंडल के अंतर्गत प्रखंडों में चल रहे हैं जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण के तहत किए जा रहे कार्यों का स्थल पर स्वयं जाकर निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के क्रम में संबंधित चार्ज ऑफिसर एवं प्रगणकों को प्रथम चरण में संधारित पंजी को साथ में लेकर सत्यापन करते हुए घर घर जाकर द्वितीय चरण से संबंधित सभी आंकड़ों को प्राप्त कर निर्धारित प्रपत्र में अंकित करने का निर्देश दिया था। प्रखंड स्तर पर निर्मित नियंत्रण कक्ष से प्रतिदिन पूरे प्रखंड में जाति आधारित गणना से संबंधित कार्य एवं आंकड़ों की जानकारी प्रगणक से प्राप्त कर अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष को समेकित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।

*बीडीओ भी गणना कार्य का लगातार करते हैं मॉनिटरिंग*

मढ़ौरा बीडीओ सुधीर कुमार ने भी लगातार क्षेत्रों में गणना कार्य का मॉनिटरिंग किया करते हैं।विदित हो कि बिहार जाति आधारित गणना का प्रथम चरण 7 जनवरी से 21 जनवरी 2023 के बीच संपन्न हुआ था, जबकि इसका द्वितीय चरण 15 अप्रैल से 15 मई के बीच आयोजित है। गणना के दौरान सभी परिवारों से सदस्यों के बारे में व्यक्तिगत जानकारी के साथ सामाजिक एवं आर्थिक विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रगणक द्वारा प्राप्त की जाएगी एवं इसे गणना प्रपत्र पर कोड के माध्यम से अंकित करते हुए परिवार के मुखिया या प्रधान का स्वघोषणा उपरांत हस्ताक्षर लिया जाना है एवं तत्पश्चात प्रगणक द्वारा इसकी प्रविष्टि मोबाइल ऐप पर की जानी है।