
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा।स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में संचालित ‘नेफ्रोप्लस’ डायलिसिस केंद्र का दायरा बढ़ा दिया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसके सुविधा विस्तार का अनावरण होने के बाद, बुधवार को मढ़ौरा डीसीएलआर धनंजय त्रिपाठी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेश कुमार ने संयुक्त रूप से अपनी उपस्थिति में दो नई डायलिसिस मशीनों को जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित किया.अस्पताल में पहले से तीन डायलिसिस मशीनें संचालित हो रही थीं.अब दो नई मशीनें जुड़ जाने से कुल मशीनों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. डायलिसिस केंद्र के नर्सिंग स्टाफ विक्की कुमार गिरी ने बताया कि पहले जहां इन तीन मशीनों के सहारे प्रतिदिन 9 मरीजों का सफल डायलिसिस किया जाता था, वहीं अब नई मशीनों के जुड़ने से एक दिन में अधिक मरीजों का उपचार करना संभव होगा. ज्ञात हो कि एक मरीज की डायलिसिस प्रक्रिया में लगभग चार घंटे का समय लगता है. अधिकारियों का कहना है कि मशीनों की संख्या बढ़ने से वेटिंग लिस्ट लंबी नहीं रहेगी और मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इससे क्षेत्र के किडनी रोगियों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी.इस उद्घाटन समारोह के दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक विश्वजीत कुमार, नर्सिंग स्टाफ विक्की कुमार गिरी, डायलिसिस टेक्नीशियन राजेश कुमार गिरी व अनिल कुमार के अलावा जदयू प्रखंड अध्यक्ष बलिराम सिंह, सांसद प्रतिनिधि पप्पू कुमार सिंह, लालबाबू गिरी, संजय कुमार सिंह और अनिल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.




Recent Comments