चुनाव से पूर्व बढ़ा तनाव : इसुआपुर के सतासी गांव में विधायक और जिला पार्षद के समर्थकों के बीच गोलीबारी

(गोलीबारी के बाद घायल विधायक मुद्रिका यादव)

जिला पार्षद प्रियंका सिंह के देवर को लगी गोली, रेफर

विधायक के अंगरक्षक भी घायल

तरैया विधायक मुंद्रिका प्रसाद यादव भी घायल, एसपी ने विधायक को पुलिस अभिरक्षा में लिया

दैनिक खोज खबर, छपरा :

चुनाव के पूर्व संध्या पर शनिवार को जिला पार्षद प्रियंका सिंह और तरैया विधायक मुंद्रिका यादव के समर्थक भीड़ गए। आक्रोश इतना बढ़ा की गोलीबारी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। गोलीबारी मे प्रियंका सिंह के देवर पप्पू सिंह घायल हो गए। बताया जाता है कि विधायक के अंगरक्षक ने आत्मरक्षा में गोली चलायी जो पप्पू सिंह के हाथ मे जा लगी। उसके बाद लोग और आक्रोशित हो गए और विधायक मुंद्रिका राय को बंधक बना लिया। विधायक के साथ लोगों ने दुर्व्यवहार किया।

(घटना की सूचना पर जानकारी लेते सारण एसपी)

वही इस घटना में विधायक मुद्रिका भी घायल हुवे हैं। स्थानीय पुलिस की सूचना पर एसपी हरकिशोर राय ने विधायक मुद्रिका यादव को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। वहीं गोली से जख्मी पप्पू सिंह को स्थानीय अस्पताल से गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है।

चुनाव की पूर्व रात्रि में हुवे इस गोलीबारी से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।