राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट :-
मझौलिया।। यूनियन के डायरेक्टर सह चनपटिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख जगदीश नारायण पांडे के निधन पर मझौलिया केन यूनियन के सभागार में एक बैठक कर सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखा तथा मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पैक्स अध्यक्षों ने श्री पांडे के निधन को सहकारिता क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया वही श्री पांडे के कार्यकाल की सराहना की गई ।इस शोक सभा में मझौलिया केन यूनियन के सचिव अनिल कुमार पांडे ,युगल किशोर प्रसाद ,शत्रुघ्न सिंह, प्रतिमा देवी ,महमद इरफान, शमीम अख्तर, कृष्ण मोहन चौरसिया, प्रदीप सिंह, प्रमोद नारायण सिंह, माया देवी, मोहन तिवारी, गोपीचंद यादव ,शमीम तबरेज, हरिशंकर पांडे, आदि पैक्स अध्यक्षों ने श्री पांडे के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।