
मढ़ौरा रेफरल अस्पताल प्रभारी पर लगे आरोपों की हुई जांच
मढ़ौरा(सारण) : स्थानीय रेफरल अस्पताल प्रभारी पर लगे आरोपों की जिला मलेरिया पदाधिकारी ने जांच की। सोमवार को अस्पताल भवन का निरीक्षण करते हुये जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार ने आरोपों की बिंदुवार जांच किया।इस बाबत पूछे जाने पर जांच अधिकारी ने बताया की अभय कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा प्रभारी चिकित्सक डॉ वीरेश कुमार के खिलाफ शिकायत की गयी थी।जिसमें कई आरोप लगाएं गये हैं।सभी की बिन्दुवार जांच पड़ताल की जा रही हैं।जिसकी रिपोर्ट बनाकर जिला सिविल सर्जन को सौंप दी जाएगी।जांच अधिकारी ने फिलहाल कुछ जांच संबंधित जानकारी नहीं दिया। वहीं इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेश कुमार ने पूछे जाने पर लगे आरोपों को बेबुनियाद व निराधार बताया।

ज्ञात हो की इस शिकायत को लेकर प्रखंड के मिर्जापुर निवासी अंशुमन दिवेदी ने भी जिलाधिकारी को एक आवेदन दिया था और लोगों को भी अस्पताल में कुव्यवस्था को लेकर आवाज उठाने का आह्वान किया था। श्री दिवेदी ने कुछ दिन पहले इसको लेकर सोशल साइट का भी उपयोग किया था।जब अब कुव्यवस्था और अनियमतता की जांच हो रही हैं तों जांच रिपोर्ट के बाद ही इस मामलें की सच्चाई सामने आ पाएगी।




Recent Comments