
छपरा/ सारण,(राणा परमार अखिलेश )जिले के सोनपुर अनुमंडल अन्तर्गत नयागांव थानाक्षेत्र के गोपालपुर गांव के समीप बुधवार को एन एच 19 पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के चकमा देने के कारण एक हाइड्रा सरक किनारे गड्ढे में पलट गया।
इस घटना में हाइड्रा का ड्राइवर बाल-बाल बच गया उसे मामूली चोटें आई। वही इस बाबत हाइड्रा के चालक ने बताया कि घटना के उपरांत उल्टे स्कॉर्पियो पर सवार लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
चालक की पिटाई देखकर जब आसपास ग्रामीणो की भीड़ मौके पर पहुंच गया । ग्रामीणों की भीड़ बढ़ता देख स्कॉर्पियो सवार भाग निकले। हाइड्रा के गड्ढे में चले जाने के बाद थोड़ी देर के लिए सड़क जाम की स्थिति बनी रही।




Recent Comments