तरैया में 14 जुलाई को होगा जदयू अति पिछड़ा महा सम्मेलन
तरैया(सारण):28.06.2018:
रामबाग पशु मेला तरैया में आगामी 14 जुलाई को जदयू अतिपिछड़ा महासम्मेलन होगा।सम्मेलन की तैयारी को लेकर टीएन सिंह मार्केट तरैया में जदयू कार्यकर्ताओ की एक बैठक जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई।जिसमें सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा किया गया।प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि अति पिछड़ा समुदाय के लोगो की समस्याओं के लेकर यह महासम्मेलन किया जा रहा है।जिसमे हजारों की संख्या में अतिपिछड़ा समुदाय के सभी लोग भाग लेंगे।बैठक में रत्नेश कुमार भास्कर,डॉ त्रिलोकीनाथ सिंह,राखी कुशवाहा,धर्मेन्द्र साह, राजकुमार कुशवाहा,चंदेश्वर राम,मो.मनौवर व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments