मँझोपुर में कपड़ा फेरीवाले को ग्रामीणों ने बनाया बंधक,पुलिस ने कराया मुक्त
तरैया(सारण)14.03.2019
थाना क्षेत्र के मँझोपुर गाँव में तीन साल पूर्व अपहरण के आरोप में दलित बस्ती के कुछ ग्रामीणों ने एक कपड़ा फेरीवाले को बुधवार की रात्री बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट किया।गुरुवार की सुबह जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने फेरीवाले को मुक्त करवाकर रेफरल अस्पताल तरैया में उपचार करवाकर अपने हिरासत में ले लिया है।उक्त फेरीवाला सिवान जिले के तरवारा थाना के चौकी हसन गाँव निवासी इजाजुल हक है।प्रभारी थानाध्यक्ष विजय कुमार मंडल ने बताया कि फेरीवाला कपड़ा का व्यवसायी है जो पचरौर बाजार पर रात्री में ठहरा हुआ था।जहाँ से मँझोपुर नट वस्ती के कुछ लोगो ने उसे बंधक बना लिया।ग्रामीणों का आरोप है कि तीन वर्ष पूर्व उक्त फेरीवाले ने एक विकलांग युवक का अपहरण किया था।जबकि आधे ग्रामीणों का कहना है कि यह बात गलत है।फिलहाल मामले की जाँच की जा रही है।




Recent Comments