दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)। स्थानीय थाने के मदारपुर गांव मेें शुक्रवार की रात चोरो ने एक मिठाई दुकानदार के घर से नगदी समेत लाखों के जेवर की चोरी कर ली।घर में भीषण चोरी के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
भेल्दी थाने के मदारपुर गांव के मिठाई दुकानदार सकलदीप साह ने बताया कि शुक्रवार की रात परिजन खाना खाकर अपने-अपने घर में सोए हुए थे।तभी रात्रि के करीब 11 बजे चोरो ने घर के खुले वेन्टीलेटर के सहारे घर में प्रवेश कर गए और घर के अंदर रखे बक्से को तोड़कर 5 हजार रुपए नगदी समेत लाखों के आभूषण की चोरी कर ली।चोरो ने सोने की दो मंगलसूत्र, कान की झूमका, मंगटीका, सोने की चेन, चांदी का डरकश, बिछिया, बेसरी चांदी की कटोरी, मछली, पान पता समेत लाखों रुपए के जेवर की चोरी कर ली।चोर जब सामान लेकर घर के बाहर निकले उसी समय परिजनों की नींद खुल गई और कुछ दूर तक चोरों का पीछा भी किया मगर चोर भागने मेेें सफल रहे।परिजनों ने चोरी की सूचना रात मेे ही भेल्दी पुलिस को दी।पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की छानबीन मेेें जुट गई।
नौ दिन पूर्व रिटायर्ड शिक्षक के घर हुई थी लाख, लाख से अधिक के जेवर की चोरी
बताते चलें कि नौ दिन पूर्व भेल्दी थाने के शोभेपुर गांव के रिटायर्ड शिक्षक योगेन्द्र प्रसाद यादव के पार्वती सदन से चोरों ने 50 हजार रूपए नगदी समेत समेत लाख लाख से अधिक के आभूषण की चोरी कर ली थी।इस मामले में मढ़ौरा डीएसपी नरेश पासवान ने घटनास्थल का दौरा कर मढ़ौरा अंचल के इंस्पेक्टर के नेतृत्व मेें एसआइटी का गठन कर कार्रवाई तेज कर दी गई मगर आज तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग सकी।इधर, लोगों का आरोप है कि भेल्दी थाना क्षेत्र में कई जगह लॉटरी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है।पुलिस लॉटरी संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जिससे आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ गई है।




Recent Comments