भेल्दी के लालबहादुर की वैशाली में हत्या

दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)। स्थानीय थाने के भेल्दी गांव के विकास मित्र कांति देवी के पति लालबहादुर राम की हत्या गुरूवार की शाम वैशाली गढ़ स्थित वियतनाम भवन के पास एक फूड प्लाजा के समीप पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।मृत लालबहादुर राम का शव हाजीपुुर से पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की देर शाम भेल्दी आवास पर पहुंचते ही सैकड़ों लोग जुट गए।

    बताते चलें कि भेल्दी गांव के लालबहादुर राम गुरूवार को नववर्ष के मौके पर आधा दर्जन अपने साथियो के साथ वैशाली घूमने गए हुए थे।इसी बीच उनके ही गांव के चंदन कुमार के पैर पर किसी ने बाइक चढ़ा दी।मामला सुलझ गया था मगर, कुछ देर बाद करीब बीस की संख्या में शरारती तत्व आए और सभी पर हमला बोल दिए।शरारती तत्वो ने लालबहादुर राम की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी।

भेल्दी गांव में शव पहुंचते ही परिजनो मेें मची चीख-पुकार :

मृत लालबहादुर राम का शव भेल्दी गांव मेें पहुंचते ही परिजनो मेें चीख-पुकार मच गई।विकास मित्र पत्नी कांति देवी अपने पति लालबहादुर राम का शव देखते ही मूर्छित होकर गिर पड़ी।वह जब भी होश में आती अपने पति के शव से लिपटकर रोने लगती।बुढ़ी मां सवरिया कुंवर पुत्र के मौत के गम में बेसूध पड़ी हुई थी।पुत्र सतीश कुमार, संदेश कुमार व पुत्री नेहा कुमारी दहाड़ मारकर रो रही थी।इस घटना के बाद भेल्दी गांव मेें मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

  दस दिन पहले मृतक के पुत्री की हुई थी सगाई

मृतक के साले शिक्षक सिकंदर राम ने फफक-फफक रोते हुए बताया कि अभी दस दिन पहले मृतक की पुत्री का सगाई कार्यक्रम संपन्न हुआ था।उनके बहनोई की दिली इच्छा थी कि इकलौती पुत्री नेहा की शादी काफी धूमधाम से करेंगे मगर भगवान को कुछ और मंजूर था।

  स्वच्छता ग्राही लालबहादुर को मिला था अवार्ड

परसा के पूर्व बीडीओ रजत किशोर सिंह ने दूरभाष पर बताया कि मृत लालबहादुर राम जैसे लोगों की बदौलत बिहार में छपरा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था।स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) के तहत खुले मेें शौच मुक्त(ओडिएफ) ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने वाले स्वच्छता ग्राही लालबहादुर के चलते वर्ष 2018 मेें सोनपुर मेले में अवार्ड मिला था।परसा के पूर्व बीडीओ ने उनकी हत्या पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

     काफी मिलनसार थे लालबहादुर राम

मृत लालबहादुर राम काफी मिलनसार थे।गांव व इलाके में उनकी अच्छी पकड़ थी।उनकी हत्या के बाद गांव वाले काफी स्तब्ध है।उनका शव हाजीपुर सदर अस्पताल से भेल्दी गांव मेें पहुंचने के विभिन्न राजनीतिक दल के नेता, जनप्रतिनिधि व सैंकड़ों ग्रामीण पहुंच कर परिजनो को ढांढस बढ़ा रहे थे।

__