भूमि विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर हुई मारपीट

परसा(सारण):-थाना क्षेत्र के नारायणपुर गाँव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गया।तथा आक्रोशित लोगो ने बिच बचाव करने आये दो लोगो को मारपीट कर घायल कर दो ब्यक्ति के बाईक में आग के हवाले कर दिया गया।घायलो में विश्वजीत शर्मा सुजीत शर्मा मंजीत शर्मा तितिरा गाँव निवासी राजेशर राय का पुत्र अजय कुमार राय बाजीतपुर के पूर्व शिक्षक योगेन्द्र सिंह का पुत्र पप्पू सिंह तथा दूसरे पक्ष के बशिष्ठ सिंह छठन सिंह तथा विवेक कुमार सिंह शामिल है।

सभी घायलो का उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।जिसमे बिश्वजीत शर्मा तथा पप्पू सिंह को गंभीर अवस्था में बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँच घटना के सम्बन्ध में जनकारी लिया।

घटना को लेकर दोनों पक्षो द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया।जिसमे सुजीत कुमार शर्मा द्वारा कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि पुराणी भूमि विवाद को लेकर गाँव के बशिष्ठ सिंह भाई छठन सिंह विवेक कुमार सिंह ने दरवजे पर परिजनों के साथ मारपीट किया गया तथा फरसा से जानलेवा हमला किया गया।बीच बचाव करने पहुँचे तितिरा के अजय राय तथा बाजीतपुर के पप्पु सिंह के साथ मारपीट कर मुर्गी फार्म पर दोनों ब्यक्ति के बाईक में आग लगाकर जला देने का आरोप लगाया गया है।वही दूसरे पक्ष के छठन सिंह द्वारा कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि विश्वजीत शर्मा सुजीत शर्मा मंजीत शर्मा अजय राय पाप्पु सिंह ने मुर्गी फार्म पर चढ़ कर मारपीट करने लगे जिसका बिरोध करने पर मेरे मुर्गी फार्म में आग लगा दिने की आरोप लगाया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षो के घायलो के ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।घटना में संलिप्त बशिष्ठ सिंह छठन सिंह तथा विवेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है।