
मढ़ौरा(सारण)।प्रखंड बीजेपी पूर्वी मंडल ने भुआलपुर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के विचारक दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को धूमधाम से मनाई गई। मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कहा कि सामाजिक जीवन में एक नेता का कैसा होना चाहिए, लोकतन्त्र और मूल्यों को कैसे जीना चाहिए, इसके दीनदयाल उपाध्याय बड़े उदाहरण हैं। उनके विचारों से प्रत्येक व्यक्ति को हर बार एक नवीनता का अनुभव होता है। जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी वहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की चर्चा अवश्य होगी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म यूपी के मथूरा में 25 सितंबर 1916 को हुआ था। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य थे और भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। इस मौके पर लालबबू सिंह, मनोज साह, मनोज सिंह, सुरेंद्र सिंह, लाल साहेब, कमला सिंह, सुरेंद्र सिंह, बनारस महतो, सुदर्शन पंडित, संजय मांझी, अदालत ठाकुर इत्यादि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।




Recent Comments