
जलालपुर(सारण)।प्रखंड के जलालपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर रविवार को आयोजित पंडित शिव बालक तिवारी जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल हंसराजपुर बनियापुर की टीम ने जीत लिया। उसने टेकनिवास की टीम को 97 रनों से पराजित कर दिया।टेकनिवास के टीम के कप्तान शमशाद ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया लेकिन उनका यह निर्णय उन पर भारी पड़ गया। हंसराजपुर की टीम ने 20 ओवरों के इस फाइनल मैच में मोनू कुमार के अविजीत 135 रनों के बदौलत 239 रन बनाए।जवाब में टेकनिवास की टीम 142 रनो पर आउट हो गई।मोनू कुमार ने दो विकेट भी लिए। उनके इस हरफनमौला खेल पर उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया वही मैन आफ दी सीरिज सर्वी सरेया के सरोज राय को दिया गया। पुरस्कार वितरण सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया। उन्होने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल आपसी सौहार्द को बहुत मजबूत बनाता है। इसमे खेलने वाले सभी जाति धर्म से ऊपर उठकर मिलजुलकर खेलते है।खेल मैदान समरस समाज बनाने का काम करता है। खिलाडी जीत के लिए प्रतियोगिता करते हैं। मैच में अंपायरिंग डब्ल्यू तिवारी व पुष्पेंद्र तिवारी ने निभाई। कमेट्री मनीष कुमार ने किया जबकि स्कोरर मणीन्द्र कुमार पांडेय और टूनी सिंह रहे। मौके पर भाजपा नेता हेमनारायण सिंह अमरजीत सिंह,जेपी सेनानी ललन देव तिवारी, पंकज तिवारी, मनु बाबा, पंकज तिवारी मनोज पांडेय सहित दर्जनो अन्य भी थे।




Recent Comments