शादी समारोह में से बाइक चोरी, प्राथमिकी

◆परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज: थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी केशव नारायण सिंह के घर 12 दिसंबर की शाम बरात आयी थी. शादी में शामिल होने कई रिस्तेदार आये थे. इसी दरम्यान एक रिस्तेदान की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. रिस्तेदार कन्हैया सिंह गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी है. इधर काफी खोजबीन के बावजूद भी चोरी गई बाइक नहीं मिली तो कन्हैया सिंह ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.