भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, माफिया फरार

परवेज अख्तर/सिवान;

पचरूखी. सहायक थाना सराय की पुलिस ने मौली के बथान मुहल्ला में सीताराम यादव के गोदाम के पीछे से भारी मात्रा में शराब बरामद कर लिया. इस मामले में पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. इधर सराय थाना प्रभारी गोपालजी पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना मिला थी कि सीताराम यादव के गोदाम के पीछे भारी मात्रा में शराब आने वाला है. सूचना के बाद तुरंत टीम गठित कर गोदाम के पीछे चारों तरफ से घेर लिया गया, हालांकि मौके का फायदा उठाकर शराब माफिया भागने सफल रहा. जिसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.