धनौरा बाजार मे तीन दुकानों का शटर तोड़ लाखो की चोरी -:

डोरीगंज (सारण)-:
“””””””””””
अवतारनगर थानाक्षेत्र के धनौरा बाजार स्थित ओम ज्वेलर्स समेत गुप्ता किराना तथा युगल किराना स्टोर तीन दूकानो का शटर उखाड़ रविवार की रात चोरो ने ईलाके मे सीरियल चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

घटना की जानकारी दूकानदारो को सुबह तब हुई जब स्थानीय लोगो ने सुबह देखा तो पाया कि एक के बाद एक लगातार तीन दूकानो के शटर के ताले टूटे पड़े है जिसकी सूचना दूकानदारो को देने के साथ स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुच अवतारनगर पुलिस घटना की जाँच पड़ताल मे जुट गई किन्तु पुलिस को फिलहाल कोई ठोस सबूत हाथ नही लगा
बहरहाल चोरो की सुराग पाने की कोशिश मे पुलिस अलग अलग कई बिनदूओ को आधार बनाकर जाँच मे जुटी हुई है।

इस संबध मे धनौरा निवासी ओम ज्वेलर्स के मालिक अशोक कुमार के द्वारा स्थानीय थाने को एक लिखित आवेदन दे मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे बताया है कि चोरो के द्वारा मार्केट के पिछवाड़े से सेधमारी कर चोर अन्दर दाखिल हुए व दूकान का ताला तोड़ तिजोरी मे रखे नकद 90 हजार समेत चाँदी के 10 जोड़े पायल कीमत 20 हजार सोने की 23 कील कीमत 25 हजार सोने की कान बाली कीमत 75 हजार समेत कुल 3 लाख के समान चोरी कर ली वही पास के गुप्ता किराना स्टोर के ताले तोड़ गल्ले मे रखे रूपये व सिक्के समेत कुल नकद 18 हजार व लगभग 10 हजार रूपये मूल्य के तेल साबून तथा ग्रामीण बैक के दो पासबुक की भी चोरी होने की बाते प्राथमिकी मे दर्ज कराई है वही युगल किरान स्टोर के शटर उखाड़ चोरो ने 25 हजार नकद समेत करीब 15 हजार मूल्य के तेल साबून व काजू किशमिश की चोरी की बाते बताई गई है । जिसमे चौथा दूकान सुधा पार्लर को भी चोरो ने अपना निशाना बनाया जिसके पिछवाड़े सेधमारी कर दो ईटे उखाड चोरो के द्वारा छोड़ दिया गया है जिसको ले बाजार के दूकानदारो मे दहशत का माहौल व्याप्त हो चूका है। दूकानदार बताते है कि इससे पहले भी कई चोरी की घटनाए हुई है किन्तु सिरियल चोरी की इस घटना को अंजाम दे चोरो ने हम दूकानदारो के बीच आतंक का माहौल पैदा कर दिया है ।
चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों मे भय व्याप्त हो गया है । दो दिनों पुर्व ही डुमरी जुअरा स्टेशन के पास छ: गुमटी का ताला तोड़ चोरी कर ली गयी थी ।
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है ।




Recent Comments