भाजपा की जीत की खुशी मे भाजपाइयों ने की आतिशबाजी

भाजपा की जीत की खुशी मे भाजपाइयों ने की आतिशबाजी

आजाद नेब भीलवाड़ा 11 मार्च: चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर जश्न मनाते हुए जहाजपुर भाजयुवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष विजय पाराशर, जिला कार्यकारणी सदस्य शोरभ पंचोली, नितेश टहलानी, महेन्द्र कीर, रामचरण वैष्णव, मनीष जैन, शोरभ जैन, नवरतन साहु सहित कई कार्यकर्ताओ ने फटाखें चलाकर मिठाईया बाटकर खुशी का इजहार किया। इसके साथ साथ मोदी जिन्दाबाद के नारे लागाये गये।

युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष पारशर ने कहा कि जनता मोदी के साथ है जनता ने केशलेश, नोटबंदी को स्वीकारा है इसकी मोहर इन चुनाव नतीजो ने लगा दी है। इससे लगता है जनता को कुछ विरोधी पार्टी वाले भ्रमित करने लगे थे लेकिन जनता ने इसका जवाब भाजपा को सत्ता देकर किया।