परसा के जमलकी गांव में जागरण कार्यक्रम, भक्तिमय गीत-संगीत पर झूमें लोग

परसा (सारण): जागरण कार्यक्रम से समाज में भक्ति भावनाओ के प्रति लगाव बढ़ता है।साथ ही समाज को गीत संगीत के माध्यम लोगो को अच्छी सन्देश दिया जाता है।उक्त बाते पारसा के पूर्व विधायक छोटेलाल राय ने छठ पूजा के अवसर पर क्षेत्र के जमलकी गांव में जागरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। पूर्व बिधायक ने जागरण कार्यक्रम के सराहनीय आयोजन पर आयोजक को बधाई दिया।वही प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने छठ महापर्व पर आयोजित जागरण कार्यक्रम को समाज से मतभेद को दूर कर समाज को आस्था के प्रति जोर स्वच्छ समाज निर्माण करने की बाते कही।उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव सहयोग करने की आश्वसन दिया।जबकि सारण जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष डॉ विद्या भूषण श्रीवास्तव ने आयोजक के प्रति अभार ब्यक्त करते हुए पत्रकारीता से जुड़ी समस्या में हर संभव मदद करने की आश्वासन दिया।कार्यक्रम को बीडीओ रजत किशोर सिंह सीओ राम भजन राम आदि ने विचार प्रकट किया।कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक छोटेलाल राय सारण जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष डॉ विद्या भूषण श्रीवास्तव प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राजेश कुमार माँझी समाजसेवी लालती देवी इंटेलस के डॉ विश्वकर्मा शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार कलाकार बादल बवाली कुंजन बवाली कृष्णा यादव महिला सिंगर चन्दा शर्मा द्वारा घूंटी भर धोती भीजे केरवा के पात पर उगले सूरज मल जैसे छठ की गीत प्रस्तुत कर श्रोता को रात भर झूमते रहे।कार्यक्रम में उपस्थित सभी अथितिओ को आयोजक तथा ग्रामीणों द्वारा अंग बस्त्र देकर समान्नित किया गया।कार्यक्रम में सारण जिला पत्रकार संघ के महा सचिव जाकिर अली कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर ई टीवी स्टिंगर संतोष गुप्ता पत्रकार सोनू कुमार यादव सोहन ठाकुर मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह बी युसूफ अंसारी बीडीसी प्रतिनिधि अजय गुप्ता सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह रोनू सिंह मुन्नी लाल साह गणेश सिंह रामलाल साह दशई सिंह लालबाबू सिंह भरत सिंह देवानंद साह आलमगीर अंसारी किताबू दिन अंसारी नजीर अंसारी मुस्तफा अंसारी आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन डॉ जवाहर लाल सिंह आयोजन डॉ दीपक कुमार ने किया।