परवेज अख्तर (सिवान)

मैरवा: थाना क्षेत्र के श्रीनगर नहर पुल के समीप मंगलवार की रात्रि एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया है. चोरों ने घटना को अंजाम उस समय दिया, जब मकान मालिक ताला बंद कर अपने गांव गये हुए थे. घटना की सूचना पर मकान मालिक आनन फानन में पहुंचे.

बताया जाता है कि जैसे ही रात में खटखटाहट की आवाज आयी, किराए पर रह रहे ज्वेलर्स दुकानदार ने हल्ला करना शुरू कर दिया. उसके बाद चोर कुछ सामग्री छोड़ कर फरार हो गये. पीड़ित मकान मालिक आदित्येश्वर पांडेय है. उसने ताला टूटने की सूचना पुलिस को दिया है. घटना के छह घंटे बाद तक पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची थी. आसपास के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है. घटना के बाद मकान मालिक सहमा हुआ है.