सीवान में थैलीसीमिया पीड़ित बच्चे को एसबीडीसी ने लिया गोद
✍ दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए परमार डाॅट काॅम की रिपोर्ट

थैलीसीमिया रोग से पीड़ित व तरवारा के राजेश यादव के पुत्र शिवम कुमार को शनिवार को सीवान ब्लड डोनर क्लब ने गोद लिया । इस मौके पर क्लब के संयोजक नीलेश वर्मा नील ने बताया कि थैलीसीमिया पीड़ित यह दुसरा बच्चा है जिसे एसबीडीसी ने गोद लिया ।
गौरतलब हो कि इसके पूर्व सीवान के ही सिसवन प्रखंड के रामगंढ निवासी सूर्य उपाध्याय को एसबीडीसी ने गोद लिया है और उक्त बच्चे को आवश्यकतानुसार रक्त सीवान ब्लड डोनर क्लब के सदस्यों के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है । इस मौके पर एसबीडीसी के संयोजक ने बताया कि इन दोनों बच्चों को जितना भी रक्त की आवश्यकता होगी, वह एसबीडीसी के सदस्य उपलब्ध कराए गें।




Recent Comments