
भटौरा में कलशयात्रा के साथ अखंड अष्टयाम प्रारंभ
तरैया(सारण)। प्रखंड के डेवढ़ी पंचायत के भटौरा गांव स्थित चमर देवी मईया के स्थान परिसर में आयोजित 24 घंटे के अखण्ड अष्टयाम प्रारंभ हुआ। इसके पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें पंचायत भर के सैकड़ों महिलाओं एवं युवतियों ने भाग लिया। कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ डबरा नदी तक पहुंची, जहां से कलशधारी महिलाओं एवं युवतियों ने पवित्र जल भरी की। उसके बाद जयकारा लगाते हुए कलशयात्रा पुनः मंदिर के परिसर में पहुंचा। जहां आचार्य मनपूजन तिवारी द्वारा विधि विधान के साथ अखण्ड हरि नाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। स्थानीय मुखिया रीना देवी एवं उनके पति पूर्व मुखिया प्रोफेसर धनंजय कुमार सिंह द्वारा आयोजित अखंड अष्टयाम के आयोजन से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि प्रोफेसर श्री सिंह ने बताया की पंचायत वासियों के कल्याण के लिए 24 घंटे का अखण्ड हरि नाम संकीर्तन शुरू किया गया है। इसमें सम्मिलित होने के लिए पंचायत के समस्त श्रद्धालुओं के साथ-साथ प्रखंड स्तर के बहुत से गणमान्य लोगों को इस पुनीत आयोजन में सहभागी होने को आमंत्रित किया गया है। मौके पर जयकुमार दुबे, सुदामा सिंह, भाग्यनारायण सिंह, सुरेंद्र सिंह, रघुनाथ राय, जयराम राय, प्रकाश राय, वरुण कुमार सिंह, आदित्य, उज्जवल, मुन्ना, सोनालाल राय, दीना राय, नागेंद्र राय, अनिल राम, अर्जुन मांझी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।




Recent Comments