एकमा। छपरा- सिवान मुख्य मार्ग एन एच 531 पर घटित अलग-अलग तीन सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गये है। घायलों में दो लोगों को गंभीर हालत में बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि छपरा- सिवान मुख्य मार्ग एन एच 531पर दाउदपुर बाजार के समीप गन्ना लदे ट्रैक्टर की टॉली में पीछे से बाइक के टक्करा जाने से दाउदपुर गांव के रामबहादुर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। गश्ती पर निकली दाउदपुर थाने की पुलिस ने घायल रामबहादुर सिंह को पुलिस वाहन से लाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आयुषमान कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रामबहादुर सिंह को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां घायल की चिकित्सा हो रही है। वहीं एकमा परसागढ़ मोड़ पर बाइक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से गजियापुर के लंगड़ा टोला गांव के रमेश कुमार साह घायल हो गये। घायल का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। जबकि आमड़ाढ़ी गांव के समीप मुख्य मार्ग पर स्कुटी से नील गाय के टक्करा जाने से दो लोग घायल हो गये है। घायल दोनों युवकों की पहचान परसागढ़ बाजार के अभिषेक पटेल व राकेश तिवारी के रूप में की गई। बताया जाता है कि दोनों युवक स्कुटी से दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौड़ा गांव से अपने घर परसागढ़ बाजार जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर आमड़ाढ़ी गांव के समीप नील गाय के अचानक आकर स्कुटी से टक्करा जाने से दोंनो युवक घायल हो गये। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। घायलों में अभिषेक पटेल को गंभीर चोंटे आयी है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अर्चना कुमारी ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अभिषेक पटेल को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
-/-




Recent Comments