नालंदा : जिलाधिकारी ने की सात निश्चय योजना,आपदा व् ओडीएफ की समीक्षा बैठक
#स्वच्छताग्रहीयो को मिलेंगे 200 रूपये प्रतिदिन के आधार पर भुगतान

#कुमुद रंजन सिंह/नालंदा।
रहुई : प्रखंड के कार्यशाला सह प्रक्षिक्षण भवन में जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम की अध्यक्षता में सात निश्चय योजना की समीक्षा बैठक की गयी।
बैठक में पंचायतो को हर हालत में खुले शौच से मुक्ति के अधिकारियो व् कर्मचारियों को लगने की बात कहि गई।
जो भी पंचायत रोजगार सेवक व् आंगनबाड़ी के महिला सुपरवाइजर व् सेविका ओडीएफ कार्य में सहयोग नही दे रहे हैं को जाँच कर बर्खास्त किया जायेगा, उप विकास आयुक्त राकेश कुमार ने कहा, रिपोर्ट के अनुसार सेविकाओं को स्वयं के गांव व् वार्ड दिए जाने के वावजूद उनका ओडीएफ पर कार्य नही किया जाना समाज व् गांव हित में भी नही हैं, इस मुहीम में सबो को साथ लेकर ही कार्यो में गति लाई जा सकती हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन एस मोहन राम ने आवास योजना की भी समीक्षा करते हुये अम्बा व् ,इमामगंज पंचायत में आवास योजना की सही जानकारी नही देने पर आवास सहायक को फटकार लगाते हुये दोनों पंचायतों की आवास योजना की जांच करने का जिम्मा बीसीओ विजय कुमार चौधरी को दिया।ओडीएफ की समीक्षा करते हुऐ जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि जिन लाभुक को शौचालय निर्माण के बाद भी पेमेंट नही हुआ है उन्हें जल्द से जल्द पेमेंट करने का आदेश दिया।
स्वच्छताग्रहीयो को मिलेंगे 200 रुपए,प्रतिदिन के दर से भुगतान,
स्वक्षताग्राही योगेन्द्र कुमार,रस्मिता कुमारी,प्रियांशु,अवधेश कुमार ने जिलाधिकारी से आठ माह से मानदेय नही मिलने की गुहार लगाया।जिलाधिकारी ने तत्काल 200 रुपये के हिसाब से मानदेय देने का आदेश दिया।
उन्होंने कहा की जिस भी पंचायत को ओडीएफ घोषित किया जा चूका हैं, उस पंचायत के 25 हजार में से व् नए पंचायत में लगाने पर उस पंचायत के पैसे से स्वच्छता ग्रही को 16 सप्ताह तक भुगतान किया जा सकता हैं।
जहा कहि से भी आपदा की सूचना मिलती है तत्काल शरण स्थल उपलब्ध कराए और जरूरी संसाधन जुटाए।
इस समीक्षा बैठक में बीडीओ विवेक कुमार,सीओ,मनोज कुमार दुवे, प्रमुख संगीता कुमारी,बीसीओ विजय चौधरी, बीपीएम जीविका मुकेश कुमार स्थानीय जन प्रतिनिधि,एवं सभी प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।




Recent Comments