परसा(सारण)प्रखंड के पचरुखी पंचायत में शनिवार को आकासिय बिजली गिरने से दो लोगो की मौत हो गया था।मृतक में पचरुखी निवासी 55 बर्षीय राजेंद्र मांझी तथा जगरनाथपुर गाँव निवासी सोहाग महतो की 50बर्षीय पत्नी भगमानी देवी शामिल थी।घटना के उपरांत रविवार को सीओ राम भजन राम बीडीओ रजत किशोर सिंह पूर्व विधायक कृष्ण कुमार मंटू सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दोनों मृतक परिजन को चार लाख बीस हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया।इस संबंध में सीओ ने बताया कि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से मृतक के आश्रित को चार लाख तथा पारिवारिक लाभ के तहत बीडीओ द्वारा बीस हजार रूपये का चेक देने का प्रवधान है।जिसके अनुरूप रविवार को स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों के उपस्तिथि में दोनों मृतक के आश्रितों को चार लाख बीस हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया।मालूम हो कि शनिवार को ब्रजपात की चपेट में आने से पचरुखी पंचायत के जगरनाथपुर गाँव की 45 बर्षीय महिला तथा पचरुखी गाँव के एक 55 पुरुष का घटना स्थल पर मौत हो गया था।तथा अन्य चार लोग घायल हो गया था।इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिह बीडीसी मुकेश कुमार सिंह फैजुलाह अंसारी अरविंद कुमार सिंह आदि उपस्तिथ थे।