कार्यशाला में सीएए के खिलाफ संघर्ष की बनी रणनीति

परवेज अख्तर/सिवान;

मैरवा(सिवान) : इंकलाबी नौजवान सभा के दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला के पहले दिन शनिवार को संबोधित करते हुए इन्नौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मंजिल ने कहा कि आज भारत को आर्थिक रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ने की जरूरत है। एनआरसी में राष्ट्र को उलझाने की कोशिश में सरकार लगी है। देश को इसकी जरूरत नहीं है बल्कि देश में बेरोजगारों का रजिस्टर बनाने की से ज्यादा जरूरी है, ताकि इसके आधार पर सरकार कोई भी हो वह बेरोजगारों को काम देने और काम नहीं मिलने पर उन्हें भत्ता देने की सोच सकती है। कार्यशाला में राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार, राज्य सचिव सुधीर कुमार, जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव, जिला सचिव सुजीत कुशवाहा, दरौली के माले विधायक सत्यदेव राम ने भी संबोधित किया।