खराब ट्रांसफार्मर की वजह से उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

◆विगत 5 माह से खराब है ट्रांसफार्मर 3 फेस में 1 फेस से होती है सप्लाई.
◆बिजली विभाग के लापरवाही पर लगाया गंभीर आरोप

【परवेज अख्तर/सिवान】;

दरौंदा. प्रखंड के सिरसाव नया टोला गांव में विगत पाच माह से खराब ट्रांसफॉर्मर से बिजली सप्लाई हो रही है. ग्रामीणों को किसी बड़ी अनहोनी घटना की आशंका सता रही है. बिजली विभाग की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर मंगलवार को गांव की महिला व पुरूष उपभोक्ता ने प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर का बुस कट गया है. जिसके वजह से तेल गिर रहा है. खुले तारों के माध्यम से बिजली सप्लाई हो रही है. जिसके वजह से कभी ना कभी एक बड़ा हादसा हो सकता है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विगत पांच माह से ट्रांसफार्मर जल चुका है लेकिन अभी तक विभाग की ओर से कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है. ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के 3 में से मात्र 1 फेस ही संचालित हो रहा है. ट्रांसफार्मर जले होने की सूचना बिजली विभाग के कर्मियों को कई बार दिए जा चुके हैं परंतु इतने सूचना देने के बाद भी विभाग के कोई भी अधिकारी सुध तक लेने नहीं आया. उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को आवेदन देकर ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की जेई से की थी. परंतु ग्रामीणों की मांग के बावजूद भी उसका कोई असर नहीं हुआ. इधर सरकार के द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर भी ग्रामीणों ने कई बार शिकायत दर्ज कराई. हालांकि उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई. ग्रामीणों का कहना है कि विभाग ग्रामीणों को दहशत में जीवन जीने को मजबूर कर रहा है. जो ठीक नही है. हाई तथा लो वोल्टेज ड्रामा के कारण डर बना रहता है.इधर प्रदर्शन करने वालों में जगजीवन पंडित, प्रेम भारती, अरविंद भारती, फागुलाल पंडित, बृजकिशोर भारती, हीरालाल पंडित, पोखराज पंडित, सुदामा पंडित, अजीत पंडित, नरेश पंडित, सुबास पंडित, रुदल पंडित, रमाशंकर पंडित, शिवजी पंडित, मनीष कुमार, सतीश कुमार शामिल रहे.
————–