पटना में दो दिवसीय बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यशाला में सारण की महिला मोर्चा अध्यक्ष अन्नु सिंह को किया गया सम्मानित
#संगठन मंत्री श्री नागेन्द्र जी एवं श्री रुडी ने बेहतरीन कार्य करने के लिए किया सम्मान
# भाजपा की महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण है अन्नु सिंह – श्री रुडी

छपरा
राजनीतिक हो या सामाजिक, ऐसे कई मंच है जिसमें महिलाओं की हिस्सेदारी और सहयोग उतना ही होता है जितना कि पुरूषों का होता है। सारण में महिला मोर्चा के सम्मेलन की सफलता का पूरा श्रेय श्रीमती अन्नु सिंह जी को जाता है। इसके लिए मै इनका आभार व्यक्त करता हूँ। पटना में आयोजित बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की दो दिवसीय कार्यशाला में भाजपा सारण जिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती अन्नु सिंह को सम्मानित करने के दौरान सारण सांसद राजीव प्रताप रुडी ने उक्त बातें कही। दो दिवसीया कार्यशाला के अंतिम दिन सारण महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती अन्नु सिंह को भारतीय जनता पार्टी की बिहार प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा संगठन की मजबूती के लिए बेहतरीन कार्य करने और उनके नेतृत्व में सारण में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मेलन की सफलता के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनामिका सिंह, केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री रामकृपाल यादव, संगठन मंत्री श्री नागेन्द्रनाथ जी, श्री देवेश जी, श्री राधेश्याम जी सहित प्रदेश के कई अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित श्री राजीव प्रताप रुडी व श्री नागेन्द्र जी ने श्रीमती अन्नु सिंह को सम्मानित किया।
श्री रुडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के आधारस्तम्भ सभी कार्यकर्ताओं को समान महत्व और अधिकार प्राप्त है। व्यवहारिक रूप से भी भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण का कार्य करती है। इसका जिवंत उदाहरण है श्रीमती अन्नु सिंह जी। जिनको पार्टी में न केवल पदाधिकारी का पद ही मिला बल्कि उन्होंने पद मिलने के बाद अपनी बेहतरीन क्षमता का परिचय देते हुए पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया। उन्होने कहा कि संगठन की मजबूती और सरकारी योजनाओ का कार्यान्वयन कार्यकर्ताओं के मनोबल और सक्रियता से हीं संभव है। श्रीमती अन्नु सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा की जिला इकाई ने जिले में केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक बखुबी पहुंचाया और लोगों को उनसे लाभ लेने के तरीके भी बताये।
उपर्युक्त बातों को कहते हुए श्री रुडी ने दिन-रात मेहनत करनेवाले कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और सम्मेलन के सफल आयोजन को इन्हीं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का प्रतिफल बताया। उन्होने बताया कि जिले में संगठन से जुड़े कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा गरीबों के कल्याणार्थ कार्यान्वित कई योजनाओं का लाभ जन-जन तक सुनिश्चित कर रहे है।




Recent Comments