
नल जल योजना मे धांधली के खिलाफ लोग आक्रोशित, किया प्रदर्शन
ロ बीडीओ आश्वासन के बाद लोग हुऐ शांत
अमनौर (सारण) प्रखंड के अपहर पंचायत के वार्ड संख्या पांच सलखुंआ गांव में नल-जल योजना के तहत नीजि जमीन पर वार्ड सदस्य द्वारा बोरिंग कराये जाने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच काम नहीं करने को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत अपहर पंचायत के वार्ड संख्या पांच में चयनित नल-जल योजना में वार्ड सदस्य द्वारा धांधली बरती जा रही है. बिना आमसभा व वार्ड सभा कराये सचिव का चुनाव केवल कागजों पर कर लिया गया है. वहीं बिना वार्ड सभा के नल-जल के लिए अपने निजी जमीन पर बोरिंग किया जा रहा है. जो किसी भी कीमत पर नहीं करने नहीं दिया जाएगा सरकारी वार्ड क्षेत्र के बीचों बीच कई सरकारी जमीन उपलब्ध है इसके बावजूद अपने फायदे के लिए इस कार्य को जबरदस्ती कराने का प्रयास किया जा रहा है इधर इसकी सूचना मिलने पर अमनौर बीडीओ विभु विवेक ने मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया. बीडीओ विभु विवेक ने लोगों को बताया कि इसको लेकर फिर से आमसभा व वार्ड सभा करायी जायेगी. जहां वार्ड सभा से चयनित जगह पर ही बोरिंग का कार्य किया जाएगा. अगर सरकारी जमीन उपलब्ध है तो पहले उसे ही प्राथमिकता दी जाएगी.विरोध प्रदर्शन करने वालो मे मुख्य रूप बबन तिवारी, अशोक सिंह, सरोज सिंह, विनोद सिंह, पवन तिवारी, पशुपति सिंह, मदार राय, हेमंत सिंह, फुलन कुंअर, सुशीला देवी, पानपति देवी, सुनीता देवी, मालती देवी, प्रमिला देवी, फुलपती देवी आदि दो दर्जन से अधिक लोग शामिल थे ।




Recent Comments