दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया नगर पुलिस ने सुप्रिया रोड स्थित स्वर्ण इंडिया नन बैंकिंग कंपनी मे छापेमारी कर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । नरकटियागंज निवासी शमशाद आलम ने डीजीपी के व्हाट्सएप पर लिखकर आरोप लगाते हुए बताया कि मैंने स्वर्ण इंडिया नन बैंकिंग कंपनी में रुपया जमा कराया। समय पूरा होने के उपरांत पैसा की मांग किया तो वेलोग महीनों दौडाते रहे। बाद में कंपनी के द्वारा मुझे चेक दिया गया। जब मैंने चेक को बैंक में लेकर गया तो उक्त खाते में रुपए नहीं थे। इसकी शिकायत कंपनी से करने के बाद भी मुझे रुपैया नहीं दिया गया। दौड़ते-दौड़ते थक जाने के बाद शमशाद ने डीजीपी के व्हाट्सएप पर शिकायत दर्ज कराया। डीजीपी के आदेश पर बेतिया पुलिस ने नॉन बैंकिंग कंपनी पर छापेमारी की । छापेमारी के दौरान पुलिस ने कागजातों के साथ तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कुछ भी बताने से कतरा रही है। शमशाद ने बताया कि मेरे जैसे सैकड़ों लोग इस फर्जी कंपनी के मकड़जाल में फस गए हैं। इसकी पहली कंपनी भाग चुकी है। यह भी भागने के फिराक में थी। मामले की छानबीन पुलिस जुट गई है।