वाराणसी,25 अप्रैल2020;पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यथा सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के कर्मचारी पूरी कुशलता से विभिन्न प्रकार की सामग्री का उत्पादन कर रहे हैं तथा प्रतिदिन हर मंडल के बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी को मंडल स्तर पर “कोरोना वारियर आफ द डे” (Corona Warrior of the day) घोषित एवं प्रचारित कर उसका उत्साह वर्धन किया जा रहा है जिससे अन्य कर्मचारी भी कार्य करने हेतु प्रेरित होते रहें ।
इसी क्रम में वाराणसी मंडल कार्यालय के कार्मिक विभाग में कार्यालय अधीक्षक/,समापक के पद पर कार्यरत मुरारी लाल जयसवाल ने लॉकडाउन की विषम अवधि में योद्धा के रूप में कार्य किया । इनके द्वारा COVID-19 लॉकडाउन के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों का भुगतान समय से करवाया तथा अपने आवंटित कार्यों का निष्पादन समय से किया । श्री जयसवाल दिनांक 31.05.2020 को स्वयं सेवानिृत्त हो रहे हैं। इनका कार्य सरहानिय रहा है । इस कठिन समय में उनके कृत्यों एवम् प्रयासों की सराहना करते हुए इन्हें कोरोना वारियर ऑफ द डे घोषित किया गया ।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा लाॅकडाउन अवधि में इस तरह के सराहनीय कार्य करने वाले रेलकर्मियों पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाता रहेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे को अपने इन कर्मचारियों पर गर्व है।

इनपुट- अशोक कुमार
जनसंपर्क अधिकारी,वाराणसी