👉योगी के मुख्यमंत्री बनाये जाने पर लोजपा सदस्यो ने मनाया जश्न

✍🏻बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट

☀मैरवा-सिवान / नगर क्षेत्र स्थित लोजपा कार्यालय पर सोमवार को दिनभर जश्न का माहौल बना रहा सुबह से ही कार्यकर्ता इकठ्ठे हो केन्द की सरकार द्वारा योगी को समवर्ती यूपी के विधायक दल का नेता चुने जाने को लेकर मिठाई बाँटी ।पार्टी अध्यक्ष कृति नारायण सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि योगी को यूपी की बागडोर देना केन्द्र की सराहनीय पहल है।

मौके पर उपस्थित सभी ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगा खुशी का इजहार किया। शैलेंद्र चौबे, अक्षय सिंह, बाबू लाल चौधरी,मनोज सिंह, लक्ष्मी प्रसाद खरवार, लक्ष्मण पुरी, सुभाष सिंह, संतोषी मित्रा, रामप्रवेश चौहान, असगर अली, वीरेंद्र यादव, मुन्ना रजक जैसे दर्जनो कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रियता से लगे रहे ।